लंदन: विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि और टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल एक साथ नजर आए। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
गिल की महंगी घड़ी बनी चर्चा का विषय
तस्वीरों में शुभमन गिल की कलाई पर दिखी रोलेक्स डायटोना घड़ी ने फैंस का ध्यान खींचा। इस लग्जरी घड़ी की कीमत करीब 99 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
फैंस ने जहां गिल के स्टाइल स्टेटमेंट की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट्स भी किए। सचिन और शुभमन की यह मुलाकात क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रही।


