मुंबई: ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आने जा रही है। दोनों की 9वीं फिल्म के लिए डील लगभग लॉक हो चुकी है, ऐसा सूत्रों का कहना है।
दोनों की जोड़ी का शानदार इतिहास
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें कॉमेडी जॉनर की फिल्में खास तौर पर दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह नई फिल्म भी उसी कामयाबी को दोहराएगी।
फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्ट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस के बीच इस नई जोड़ी को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है।




