न्यूयॉर्क: भारतीय शांति सैनिक मेजर अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित UN Military Gender Advocate Award से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
क्यों मिला यह सम्मान?
यह पुरस्कार शांति अभियानों में महिला सशक्तिकरण और जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सैन्यकर्मियों को दिया जाता है। मेजर अभिलाषा बराक के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
भारतीय सेना ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सम्मान देश की महिला सैन्यकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह पुरस्कार भारत की शांति अभियानों में बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।




