मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘धमाल 4’ अब एक अलग वजह से सुर्खियों में है। फिल्म का करीब एक मिनट का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की क्वालिटी को लेकर यूजर्स ने जमकर आलोचना की है।
मीम्स की बाढ़
वायरल क्लिप में इस्तेमाल हुए VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे हाल के समय का सबसे कमजोर VFX सीन बता रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर एक नई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
हालांकि, यह ट्रोलिंग फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर कोई खास असर डालती नजर नहीं आ रही, और फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। मेकर्स की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।




