मुजफ्फरपुर: नेपाल और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर साफ दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी के तेज बहाव से माधोपुर गांव के पास कटाव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
ग्रामीणों में दहशत
तेज बहाव के चलते नदी किनारे बसे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। कटाव लगातार बढ़ने से घरों और खेतों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।
जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में और बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।


