मुंबई: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान कर फैंस का इंतजार और बढ़ा दिया है।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में और सनी देओल जैसे कई दिग्गज अभिनेता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े बजट की इस पौराणिक फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरू से ही जबरदस्त उत्सुकता रही है।
हाल ही में फिल्म का एक सीन ऑनलाइन लीक होने के बाद भी चर्चा में रहा था, लेकिन अब आधिकारिक ट्रेलर के आने से फैंस को असली झलक देखने का मौका मिलेगा। दीवाली पर होने वाली रिलीज को लेकर बॉलीवुड में भी खासी हलचल है।




