मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपना नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ लेकर आए हैं। रिलीज होते ही यह गाना फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इमोशनल धुन ने जीता दिल
गाने की भावुक धुन और बोल फैंस को खासे पसंद आ रहे हैं। खेसारी लाल की आवाज और गाने के संगीत को सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में गाना व्यूज के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
खेसारी लाल भोजपुरी संगीत जगत के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, और उनका हर नया गाना रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन जाता है। फैंस को उम्मीद है कि यह गाना भी जल्द ही टॉप चार्ट्स में जगह बनाएगा।




