मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर ‘राते बलमुआ’ गाने पर बनाया अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस बोले- परफेक्ट बहू लुकhttps://x.com/cop_manishayad/status/2076941737327796633/video/1
वीडियो में आम्रपाली का पारंपरिक अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने उनके लुक और अभिनय दोनों की जमकर तारीफ की है, कई फैंस ने इसे उनका “परफेक्ट बहू लुक” करार दिया।
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं, और उनकी हर नई पोस्ट पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। यह वीडियो भी कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स बटोर चुका है।



