मुंबई: आध्यात्मिक गुरु बाबा नीब करौली की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखते ही भक्तों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आध्यात्मिक सफर की झलक
ट्रेलर में बाबा नीब करौली के जीवन के अहम पड़ावों और उनकी आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाई गई है। फिल्म को लेकर भक्तों और दर्शकों दोनों में समान रूप से उत्सुकता देखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, और कई भक्तों ने इसे बाबा नीब करौली के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का एक भावुक जरिया बताया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जल्द आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद है।




