दो साल से चल रही थी साजिश
गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से प्रेरित एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो सालों से गन पाउडर खरीदकर ब्लास्ट की प्रैक्टिस कर रहे थे।
अहमदाबाद और सिद्धपुर में हुई कार्रवाई
ATS ने अहमदाबाद और सिद्धपुर में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। मौके से विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।



