मुंबई: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का गाना ‘5 सौ में का का करबु’ रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हो रहा है। महज एक दिन में गाने ने 10 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं।
जोड़ी की केमिस्ट्री पर फिदा फैंस
फिल्म के गाने एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं, और हर गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी और आम्रपाली की स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस लंबे समय से देखने के लिए बेताब थे, जो अब इस फिल्म के गानों में साफ झलक रही है।
भोजपुरी संगीत जगत में इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म रिलीज तक इसके सभी गाने टॉप ट्रेंडिंग चार्ट्स में जगह बना सकते हैं।



