मुंबई: कुत्तों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें 250 असली कुत्तों के साथ शूटिंग की गई है।
पंकज त्रिपाठी ने बिना फीस किया काम
कहानी से प्रभावित होकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में बिना किसी फीस के काम करने का फैसला किया। फिल्म के असली हीरो दो कुत्ते ब्रूनो और मार्स हैं, जिनकी परफॉर्मेंस को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं।
फिल्म का उद्देश्य कुत्तों की तस्करी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लोगों को जागरूक करना है। एनिमल लवर्स और सामाजिक संगठनों ने इस पहल की जमकर सराहना की है।



