डिब्रूगढ़: असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर विस्तृत जानकारी ली। सोनोवाल फिलहाल डिब्रूगढ़ के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
केंद्र ने दिया पूरी मदद का भरोसा
सोनोवाल ने बताया कि एक अंतर-मंत्रालयी टीम पहले ही असम पहुंच चुकी है, जो बाढ़ की स्थिति का आकलन कर रही है। केंद्र सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
राज्य प्रशासन के साथ मिलकर राहत शिविरों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


