स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर ने एक पॉडकास्ट पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
‘ऑल-टाइम फेवरेट खिलाड़ियों में से एक’
‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बटलर ने रोहित को अपने ऑल-टाइम पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया। उन्होंने रोहित की सहज बल्लेबाजी शैली, शांत स्वभाव और प्रेरणादायक कप्तानी की खुलकर सराहना की।
बटलर के इस बयान पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट जगत में दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान की इस झलक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


