गाना हुआ रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बहुप्रतीक्षित गाना ‘नथुनिया-2’ रिलीज हो चुका है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी नजर आ रही हैं।
महज दो दिन में 1 करोड़+ व्यूज
रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही इस गाने ने 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाने का म्यूजिक, बीट्स और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री फैंस को खासा पसंद आ रही है।
फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स
सोशल मीडिया पर फैंस गाने के स्टेप्स और लिरिक्स को लेकर जमकर तारीफ कर रहे हैं। भोजपुरी और बॉलीवुड के क्रॉसओवर को लेकर भी दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है।


