भोजपुरी सिनेमा के नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्यार, धोखा और तीखी नोकझोंक का जबरदस्त मसाला देखने को मिल रहा है। यह प्रोमो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
काजल का बड़ा खुलासा
प्रोमो में काजल राघवानी एक चौंकाने वाला बयान देती हैं, जिसमें वह पवन सिंह के प्रति अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। यह बयान सुनते ही डाइनिंग टेबल पर मौजूद बाकी सितारों के बीच हलचल मच जाती है और माहौल तुरंत गरमा जाता है।
आम्रपाली दुबे का गुस्सा फूटा
इसी बीच आम्रपाली दुबे निरहुआ पर भड़कती नजर आती हैं, जिससे शो में तनाव और बढ़ जाता है। जब भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे एक ही छत के नीचे आ जाएं, तो टकराव लाजमी है, और यही वजह है कि यह शो रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है।
दर्शकों में उत्सुकता चरम पर
पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इस शो को भोजपुरी फैंस के लिए मस्ट-वॉच बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग शो की रिलीज डेट को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं और हर नए प्रोमो पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।



