भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में बतौर ओपनर अपनी 200वीं पारी खेलते ही एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा अब वनडे इतिहास में बतौर ओपनर पहली 200 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को 680 रनों के बड़े अंतर से तोड़ दिया है।



