अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए देशभर से भारी संख्या में आवेदन आए हैं। महज 24 घंटों के भीतर 1000 से ज्यादा लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया है।
रिटायर्ड अफसरों की भरमार
ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक आवेदकों में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ अफसरों की संख्या सबसे ज्यादा है। यह पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
ट्रस्ट जल्द ही एक चयन प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और मंदिर प्रबंधन की समझ को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम निर्णय आने में अभी कुछ समय लग सकता है।



