तेहरान: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी जमीन के एक-एक इंच की रक्षा आखिरी सांस तक करेगा।
क्या बोले विदेश मंत्री?
अराघची का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाइयां लगातार जारी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान की संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की और कहा कि उनका देश किसी भी दबाव में नहीं झुकेगा।
इस बीच, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशें भी जारी हैं। अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व उपराष्ट्रपति स्तर पर किए जाने की खबर है, जबकि ईरान की ओर से वरिष्ठ राजनयिक शामिल होंगे। दुनिया भर की नजरें इन वार्ताओं के नतीजों पर टिकी हैं।




