मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह सांसदों ने बागी रुख अपना लिया है, जिससे उद्धव ठाकरे खेमे की चिंता काफी बढ़ गई है।
अलग गुट बनाने की तैयारी?
सूत्रों के मुताबिक इन सांसदों ने अलग गुट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जिससे पार्टी के भीतर बड़ी टूट की स्थिति पैदा हो गई है। हालिया संसदीय बैठक में सिर्फ तीन सांसदों की मौजूदगी ने भी बगावत की अटकलों को और मजबूत कर दिया है।
पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह टूट आगे बढ़ती है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।



