पटना: मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। गया जिले के डोभी में सबसे अधिक 96.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे ज्यादा रही।
कहां-कितनी हुई बारिश?
- पूर्णिया के धमदाहा में 70.8 मिमी
- औरंगाबाद के मदनपुर में 65.4 मिमी
- रफीगंज में 60.6 मिमी
- देव में 48.2 मिमी और कृत्यानंद नगर में 46.3 मिमी
किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, रोहतास और पश्चिम चंपारण के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। बिजली गिरने की आशंका के चलते लोगों को खुले में न निकलने की सलाह दी गई है।


