नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल हुए “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) के प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सुरक्षा कारणों से केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक सहित कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने संसद तक जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
यह मार्च मूल रूप से CJI के बेरोजगारी वाले बयान पर बने मीम-ट्रेंड से जन्मा था, जो अब एक बड़े सोशल मीडिया मूवमेंट में तब्दील हो चुका है। प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।


