लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में दो नए एक्सप्रेसवे समेत कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
मानसून सत्र की तारीख तय
कैबिनेट बैठक में विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर भी अहम फैसला हुआ। तय किया गया कि सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
एक्सप्रेसवे से मिलेगी बड़ी राहत
नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स से प्रदेश में कनेक्टिविटी को बड़ी मजबूती मिलेगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।



