ग्लासगो: 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़ अब बेहद करीब है, लेकिन इस बार खेल प्रेमियों में पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा। वजह है कि यह पिछले 32 वर्षों का सबसे छोटा एडिशन होगा।
कई बड़े खेल हुए बाहर
इस बार टूर्नामेंट में सिर्फ 10 खेल ही शामिल किए गए हैं, जबकि बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे लोकप्रिय खेलों को बाहर कर दिया गया है। इस फैसले से कई देशों के एथलीट्स और फैंस निराश हैं।
टूर्नामेंट 2 अगस्त तक चलेगा। आयोजकों का कहना है कि बजट और लॉजिस्टिक्स की चुनौतियों के चलते खेलों की संख्या घटानी पड़ी। खेल प्रेमियों की निगाहें अब बचे हुए खेलों में शानदार प्रदर्शन पर टिकी हैं।




