सूरत: गुजरात के सूरत जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों और आंगनवाड़ियों में 24 जुलाई की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
छात्रों और अभिभावकों को राहत
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते जलभराव और आवागमन में परेशानी को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गुजरात के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।




