हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मधुगढ़ी चौराहे पर एक PRD जवान का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद संबंधित जवान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




