मुंबई: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जियो-हॉटस्टार पर कई बड़ी टाइटल्स स्ट्रीम होना शुरू हो गई हैं।
दो बड़े नाम, दो अलग कहानियां
विक्रांत मैसी की ‘मुसाफिर कैफे’ और केके मेनन की ‘आदर्श बाल विद्यालय’ इस वीकेंड की सबसे चर्चित रिलीज मानी जा रही हैं। दोनों ही कलाकार अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, और फैंस को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
इसके अलावा रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर कई अन्य टाइटल्स भी रिलीज हुई हैं। दर्शकों के पास इस वीकेंड देखने के लिए विकल्पों की कोई कमी नहीं है।




