मुंबई: भोजपुरी संगीत जगत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। पवन सिंह के नए गाने के रिलीज होने के तुरंत बाद खेसारी लाल यादव ने भी अपना नया गाना ‘किरिया बाटे बलम’ रिलीज कर दिया।
फैंस के बीच बंटी राय
दोनों सुपरस्टार्स के गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग में रहते हैं, और इस बार भी दोनों गानों को लेकर फैंस के बीच राय बंटी हुई है। यूपी, बिहार और झारखंड में दोनों कलाकारों का जबरदस्त फैन बेस है, जो अपने पसंदीदा स्टार के गाने को आगे बढ़ाने में जुटा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को इंडस्ट्री के ‘पिलर’ कहा जाता है, जिनका स्टारडम किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं आंका जाता। दोनों की यह प्रतिस्पर्धा फैंस के लिए हमेशा मनोरंजन का बड़ा जरिया बनती है।



