मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा का प्रेग्नेंसी के दौरान लिया गया एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
फोटोशूट की तस्वीरें शेयर होते ही फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। कई फैंस ने करिश्मा और वरुण की केमिस्ट्री और तस्वीरों के खूबसूरत अंदाज की जमकर तारीफ की।
करिश्मा तन्ना टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, और उनकी निजी जिंदगी के इस खास पल को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



