कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दबंगई का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को बेरहमी से पीटते, जमीन पर पटकते और जबरन पैर पकड़वाकर माफी मंगवाते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित की गईं।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

