अंतरराष्ट्रीय डेस्क: ईरान पर अमेरिकी हमले रोके जाने के बाद वैश्विक कच्चे तेल बाजार को बड़ी राहत मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आपूर्ति बाधा की आशंका हुई कम
विश्लेषकों के मुताबिक हमले रुकने से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं कम हुई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राहत का माहौल है। इसका सीधा फायदा भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों को मिलेगा।
घरेलू बाजार में भी इस गिरावट का असर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिरता बनी रहती है, तो महंगाई पर भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।



