मुंबई: 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके सीक्वल ‘आवारापन 2’ के आने से पहले मेकर्स ने ओरिजिनल फिल्म को 31 जुलाई, 2026 को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।
पुराने फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया
इमरान हाशमी की इस फिल्म ने रिलीज के समय भी दर्शकों का दिल जीता था, और आज भी इसे बॉलीवुड की बेहतरीन क्राइम-ड्रामा फिल्मों में गिना जाता है। पुराने फैंस के लिए इसे बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का मौका किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
मेकर्स की यह रणनीति सीक्वल के लिए माहौल बनाने और नई पीढ़ी के दर्शकों को ओरिजिनल कहानी से जोड़ने की कोशिश मानी जा रही है। फैंस के बीच इस रि-रिलीज को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है।




