वॉशिंगटन: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने लगातार 11वीं रात ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं। यह जानकारी CENTCOM ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की।
क्या है हमलों का मकसद?
CENTCOM के मुताबिक इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को लगातार कमजोर करना है। अमेरिकी सेना ने बताया कि हमले शाम 7 बजे (US समय) शुरू हुए।
क्षेत्र में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ती जा रही है। वैश्विक शिपिंग और तेल बाजार पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है, और स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखी जा रही है।



