नई दिल्ली: दिल्ली के हौज खास इलाके में जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते अरबिंदो मार्ग पर गुरुवार को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
क्या करें यात्री?
ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि इस दौरान इलाके से गुजरने वाले लोग वैकल्पिक मार्गों का चयन करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। साथ ही जाम से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए यह डायवर्जन जरूरी है, और यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है। स्थानीय निवासियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी जा रही है।



