न्यूयॉर्क: फीफा विश्व कप 2026 का समापन समारोह न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में होने जा रहा है, और इसमें हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपना जलवा बिखेरेंगे। यह भव्य आयोजन रविवार, 19 जुलाई को फाइनल मैच से ठीक पहले होगा।
कौन-कौन करेगा परफॉर्म?
टॉम क्रूज के अलावा इस समारोह में मशहूर सिंगर लॉरा पॉसिनी और रॉबी विलियम्स जैसे दिग्गज कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। फुटबॉल फैंस के लिए यह समापन समारोह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होगा।
आयोजकों का कहना है कि यह अब तक का सबसे भव्य फीफा समापन समारोह होगा, जिसमें संगीत, लाइट शो और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इस आयोजन पर टिकी हैं।



