मुंबई: गुरु पूर्णिमा के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने गुरुओं को याद किया। कैमरे की चमचमाती दुनिया के पीछे हर सुपरस्टार की सफलता में किसी न किसी गुरु का अहम योगदान रहा है।
करण जौहर हैं आलिया के सबसे बड़े मेंटर
2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट को लॉन्च करने वाले करण जौहर आज भी उनके करियर के सबसे बड़े मेंटर माने जाते हैं। आलिया कई बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुकी हैं कि करण उनके लिए एक गाइड और पिता की तरह हैं।
शाहरुख और रणबीर के भी खास गुरु
एक्टिंग गुरु बैरी जॉन ने शाहरुख खान के हुनर को सबसे पहले पहचाना था, जबकि संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर को अभिनय में अनुशासन सिखाया। इन गुरुओं के मार्गदर्शन ने ही इन सितारों को आज के मुकाम तक पहुंचाया।



