नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने मानसून सत्र शुरू होने से पहले इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
क्यों उठी सर्वदलीय बैठक की मांग?
खरगे का कहना है कि परिसीमन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सभी दलों की राय लेना जरूरी है, ताकि किसी भी राज्य या क्षेत्र के साथ नाइंसाफी न हो। उन्होंने इसे संघीय ढांचे के लिए अहम विषय बताया।
सरकार की ओर से अभी इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में परिसीमन के मुद्दे को लेकर पहले से ही चर्चा गर्म है, और मानसून सत्र में यह मुद्दा अहम रूप से उठ सकता है।




