मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के तटीय इलाके में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों की सतर्कता
स्थानीय प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है और तटीय बस्तियों में मुनादी कराकर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बड़े नुकसान की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय भूकंप एजेंसियां भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। मेक्सिको प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंपीय गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक होती हैं।




