नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सीधा सवाल उठाया।
‘कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा’
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, बल्कि दिल का एंगल बदलना होगा। उनके इस बयान ने सदन में जोरदार चर्चा छेड़ दी। उन्होंने पूछा कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने की क्या जरूरत थी।
सत्तापक्ष की ओर से इस बयान पर पलटवार करते हुए तथ्यों को स्पष्ट करने की मांग की गई। लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलने की उम्मीद है, जिसमें इस मुद्दे पर और चर्चा हो सकती है।



