नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार ऐप में एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे यूजर्स अब घर बैठे आसानी से अपना पता और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
क्या-क्या हुआ आसान?
- Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए सुविधा उपलब्ध
- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन और अपलोड की सुविधा
- ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी जोड़ा गया
- बिना आधार सेंटर गए घर बैठे प्रक्रिया पूरी
UIDAI का कहना है कि इस अपडेट से लाखों यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जिन्हें बार-बार आधार सेंटर जाने में परेशानी होती थी। ऐप को Google Play Store और Apple App Store से अपडेट किया जा सकता है।




