मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े सितारे एक साथ एक रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे दिग्गज कलाकार ‘भोजपुरी बवाल’ शो का हिस्सा बनेंगे।
तेज प्रताप यादव भी होंगे शामिल
इस शो की खास बात यह है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इसमें नजर आएंगे। भोजपुरी सिनेमा और राजनीति की इस अनोखी जुगलबंदी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
सितारों की असली कहानी आएगी सामने
शो में इन सभी कलाकारों की निजी जिंदगी, संघर्ष और सफलता की कहानियों को करीब से दिखाया जाएगा। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह एक अनोखा प्रयोग माना जा रहा है, जो सितारों को दर्शकों के और करीब लाने का काम करेगा।




