मुंबई: सोशल मीडिया पर एक AI डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार को बच्चों के रूप में दिखाया गया है। वीडियो में इन सितारों के चेहरे छोटे बच्चों पर लगाकर गाना गवाया गया है।
महिला सितारों का भी बना डीपफेक
इसी तरह अनन्या पांडे, सुहाना खान, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट का भी डीपफेक वीडियो तैयार किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के बीच मिलीजुली प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
AI तकनीक के दुरुपयोग पर चिंता
इस तरह के वीडियो एक बार फिर AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि डीपफेक कंटेंट की पहचान करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है, और यूजर्स को ऐसे वीडियो पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहने की जरूरत है।



