मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
सेट पर बढ़ा तनाव
शो की शूटिंग के दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि पवन सिंह नाराज होकर सेट से चले गए, और कुछ देर बाद आम्रपाली दुबे भी वहां से निकल गईं। प्रोमो वायरल होने के बाद काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया दी।
शो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सहित भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार शामिल हैं। दर्शकों के बीच इस विवाद को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है, और शो के आगामी एपिसोड्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है।



