धार्मिक डेस्क: प्रसिद्ध कथावाचक बाबा बागेश्वर धाम की हिमालय की ऊंची चोटियों पर तपस्या करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह तपस्या करीब 10,279 फीट की ऊंचाई पर की जा रही है।
भक्तों में उत्साह
बाबा बागेश्वर के लाखों अनुयायी सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और उनकी आध्यात्मिक साधना की सराहना कर रहे हैं। इस ऊंचाई और मौसम की चुनौतियों के बावजूद तपस्या जारी रखने को भक्त उनकी दृढ़ता का प्रतीक बता रहे हैं।
बाबा बागेश्वर पहले भी अपनी कथाओं और सामाजिक गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में रहे हैं, और यह हालिया तपस्या उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाती नजर आ रही है।



