नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली में ‘इंदिरा भवन’ के नाम से अपना नया राष्ट्रीय मुख्यालय बना लिया है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने अपने पुराने दफ्तर 24 अकबर रोड पर भी कब्जा बरकरार रखा है।
क्यों नहीं छोड़ा पुराना दफ्तर?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक 24 अकबर रोड का पार्टी के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व है, यही वजह है कि नए मुख्यालय के शुरू होने के बावजूद इसे खाली नहीं किया गया है।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं की जा रही हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इसे सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था करार दिया गया है।



