स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों का कड़ा खंडन किया है।
क्या था आरोप?
आकिब जावेद ने आरोप लगाया था कि इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान गिलेस्पी और पूर्व कप्तान शान मसूद के पास कोई ठोस रणनीतिक योजना नहीं थी। ‘फास्ट बॉलिंग कार्टेल पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए गिलेस्पी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया।
गिलेस्पी ने कहा कि टीम प्रबंधन ने हर मैच के लिए विस्तृत योजना बनाई थी, और नतीजों को लेकर आलोचना करना आसान है लेकिन जमीनी हकीकत अलग होती है। इस बयानबाजी ने पाकिस्तान क्रिकेट में एक नई बहस छेड़ दी है।




