मुंबई: बोमन ईरानी के बेटे और फिल्ममेकर कायोज ईरानी के साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी को डेट करने की खबरें फिल्मी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
शादी की भी अटकलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रिश्ता अब गंभीर मोड़ ले चुका है, और करीबी सूत्रों के हवाले से शादी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
फैंस सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं और आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।




