कोलंबो: लंका प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच से कुछ घंटे पहले श्रीलंकाई अधिकारियों ने जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक और भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मंजोत कालरा को गिरफ्तार कर लिया।
क्या हैं आरोप?
कोलंबो के एक होटल से गिरफ्तार किए गए कालरा पर आरोप है कि वे मैच-फिक्सिंग के लिए एक खिलाड़ी को करीब 95 लाख रुपये (28,700 डॉलर) की रिश्वत देने की कोशिश कर रहे थे। इस स्कैंडल ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस गंभीर घटना के बावजूद लीग को तय समय पर शुरू करने का फैसला किया है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गई हैं, और आगे और गिरफ्तारियां होने की भी आशंका जताई जा रही है।



