मुंबई: साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। जीत के बाद से ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कड़े मुकाबले के बाद मिली जीत
देशभर की प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद साध्वी ने यह खिताब जीता। उनकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति और जवाबों ने जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया।
इस जीत के बाद साध्वी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फैंस और परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा दिया है।




